श्री श्याम प्रभु के आनंदोत्सव में भजन संध्या में भक्त हुए भावविभोर
खेकड़ा कस्बे के मंदिर सनातन धर्म ठाकुरद्वारा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत बीती रात गांधी प्याऊ स्थित मंदिर प्रांगण में श्री श्याम प्रभु का भव्य आनंदोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।
श्री श्याम प्रभु के आनंदोत्सव में भजन संध्या में भक्त हुए भावविभोर
- कस्बे में चल रहा है पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मंदिर सनातन धर्म ठाकुरद्वारा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत बीती रात गांधी प्याऊ स्थित प्रांगण में श्री श्याम प्रभु का भव्य आनंदोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम में आमंत्रित भजन गायक चंद्रमोहन नेगी (देवभूमि उत्तराखंड) और मुकेश बागड़ा (जयपुर, राजस्थान) ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस भक्ति संध्या में भक्तगण भजनों पर झूमते और श्री श्याम प्रभु के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समिति के पदाधिकारियों जितेंद्र सिंघल, विपुल गुप्ता और तरुण गुप्ता ने बताया कि इस पांच दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत विशाल रथयात्रा, भजन संध्या और भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। बुधवार रात को मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीलम सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी। श्रद्धालुओं ने भजन गायकों की प्रस्तुति की खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान "श्री श्याम प्रभु के जयकारों" से पूरा वातावरण गूंज उठा और मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया।



