विश्व हिन्दू परिषद ने खेकड़ा में निकाली दुर्गा शक्ति यात्रा
खेकड़ा कस्बे में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी की वीरांगनाओं ने शक्ति यात्रा के रूप में पैदल मार्च निकाला। भ्रमण के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर विचार रखे।
विश्व हिन्दू परिषद ने खेकड़ा में निकाली दुर्गा शक्ति यात्रा
- दुर्गा वाहिनी की वीरांगनाओं ने किया पद संचलन, लाठी संचालन का दिखाया कौशल; वक्ता बोले, बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी की वीरांगनाओं ने शक्ति यात्रा के रूप में पैदल मार्च निकाला। भ्रमण के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर विचार रखे।
दुर्गा वाहिनी ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर पद संचलन किया। मार्ग में जगह-जगह महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर वीरांगनाओं का स्वागत किया। यात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविकाओं ने लाठी संचालन का प्रदर्शन कर अपना शौर्य और कौशल दिखाया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए दुर्गा वाहिनी मेरठ प्रांत की संयोजिका कांजल ने कहा कि लव जिहाद रूपी राक्षस का सर्वनाश किया जाएगा। उन्होंने हिन्दू बेटियों से दुर्गा वाहिनी से जुड़कर स्वयं सक्षम बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियां मां दुर्गा के समान बनें और अत्याचारियों का विनाश करें। कार्यक्रम का संचालन आयुषी देवी ने किया, जबकि अध्यक्षता विद्याभवन स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने की। पद संचलन में मुख्य रूप से निशा देवी, बीना देवी, शुभि, परी, खुशी, अक्षिता, रेखा, लक्ष्मी, बबीता आदि उपस्थित रहीं।