वाराणसी में खेलेंगे कोणार्क विद्यापीठ के चार धावक
खेकड़ा कस्बे के कोणार्क विद्यापीठ के चार धावक आगामी सितंबर माह में वाराणसी में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के चयन की खबर से विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
वाराणसी में खेलेंगे कोणार्क विद्यापीठ के चार धावक
- सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के कोणार्क विद्यापीठ के चार धावक आगामी सितंबर माह में वाराणसी में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के चयन की खबर से विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र धामा ने बताया कि इनमें तीन धावक शिवांक, प्रिंस और कार्तिक फखरपुर गांव के निवासी हैं, जबकि एक अन्य धावक कार्तिक खेकड़ा नगर का रहने वाला है। चारों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों का चयन विद्यालय स्तर से लेकर बड़ौत में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की है।