ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के सोशल मीडिया पर रील बनाने के खिलाफ विभाग गम्भीर

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कार्य समय और उपचार के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर रील बनाकर पोस्ट करने और सेवा नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर गंभीरता दिखाई है। सभी सीएमओ को ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के सोशल मीडिया पर रील बनाने के खिलाफ विभाग गम्भीर

ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के सोशल मीडिया पर रील बनाने के खिलाफ विभाग गम्भीर
- अब होगी सख्ती, की जाएगी कार्रवाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कार्य समय और उपचार के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर रील बनाकर पोस्ट करने और सेवा नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर गंभीरता दिखाई है। सभी सीएमओ को ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मामले में वारणसी के एडवोकेट सुबेदार द्वारा की गई शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। शिकायत में आरोप है कि अस्पतालों, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों पर तैनात कुछ कर्मचारियों एएनएम, जीएनएम, डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा कार्य समय में सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट की जाती हैं। विभाग ने इसे सेवा नियमों के विपरीत बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां चिकित्सा सेवाओं पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं। इस पर स्वास्थ्य भवन लखनऊ से सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया है कि कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया गतिविधियों से दूर रहें और नियमों का कड़ाई से पालन करें। सीएमओ बागपत डा. तीरथ लाल ने सभी ब्लाक अधिकारियों को डयूटी समय में रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।