महापौर ने भूमि पूजन पर की घोषणा: जल्द मिलेगी गंगाजल की सौगात
गाजियाबाद के विजयनगर वह प्रताप विहार इलाके में रहने वाले लोगों की पिछले काफी समय से यह मांग थी कि इस इलाके में गंगाजल का ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है और इस इलाके को पानी नहीं मिल रहा है यहां के लोगों की गंगाजल की काफी दिन से मांग चली आ रही थी.लेकिन अब इस इलाके के लोगों की यह मांग पूरी होने जा रही है श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी के द्वारा इस वर्ष होने वाले रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन के अवसर पर पहुंची महापौर ने यह घोषणा की है कि जल्द ही इस इलाके में लोगों को गंगाजल पीने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
तेजस न्यूज संवाददाता
महापौर ने भूमि पूजन पर की घोषणा: जल्द मिलेगी गंगाजल की सौगात

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल सोमवार को श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी पंजी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचीं। भूमि पूजन के बाद उन्होंने रामलीला मैदान पर बनने वाले भव्य गेट के निर्माण कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की। साथ ही मैदान में बने शौचालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के उपरांत महापौर ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कई समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सबसे बड़ी घोषणा उन्होंने यह की कि कॉलोनीवासियों को लंबे समय से हो रही पीने के पानी की किल्लत से निजात मिलेगी। महापौर ने बताया कि इसी सप्ताह से क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

उनकी इस घोषणा से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मौके पर उपस्थित लोगों ने महापौर के प्रयासों की जमकर सराहना की और उनका धन्यवाद व्यक्त किया।
