सुरक्षित छठ पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, दुर्घटनारहित आयोजन और त्वरित आपदा राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभाग मुस्तैद रहेंगे।

सुरक्षित छठ पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

तेजस न्यूज संवाददाता

सुरक्षित छठ पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

 गाजियाबाद।
आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, दुर्घटनारहित आयोजन और त्वरित आपदा राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभाग मुस्तैद रहेंगे।

डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए निर्देश
प्राधिकरण ने अपील की है कि श्रद्धालु केवल निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें। पानी में उतरते समय फिसलन और गहराई का विशेष ध्यान रखें। बच्चों व बुजुर्गों को बिना निगरानी के न छोड़ें। पुलिस, गोताखोर टीम और स्वयंसेवक दल घाटों पर तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की सलाह दी गई है।

वहीं नशे की हालत में स्नान/अर्घ्य न करने, अंधेरे या अनधिकृत घाटों से दूर रहने और धक्का-मुक्की, सेल्फी लेने जैसी हरकतों से बचने को कहा गया है।

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था
भीड़ नियंत्रण के लिए घाटों पर प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस, होमगार्ड व स्वयंसेवी दल लगातार निगरानी करेंगे। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रस्सी, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और फायर सर्विस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दिशा-निर्देश प्रसारित होते रहेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक स्थान पर अनावश्यक भीड़, आतिशबाज़ी और बाधा उत्पन्न करने वाले अस्थायी स्टॉल की अनुमति नहीं दी जाएगी।