व्यापारी हित में सुरक्षा बढ़ी – अब CCTV हर चौराहे पर
तेजस न्यूज संवाददाता
व्यापारी हित में सुरक्षा बढ़ी – अब CCTV हर चौराहे पर
थाना विजयनगर में व्यापारिक सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
थाना विजयनगर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए दुकानों के बाहर तथा मुख्य तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल ने भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु दो कैमरे लगाने का संकल्प लिया। यह पहल अपराध रोकथाम और व्यापारिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय, प्रदेश संरक्षक आर.के. आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद ग़ालिब, प्रताप विहार सेक्टर 12 अध्यक्ष राजीव गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
