तीन इनर व्हील क्लबों ने मिलकर टीबी रोगियों को दिया सहारा
। रेडक्रॉस गाजियाबाद के आह्वान पर शहर के तीन इनर व्हील क्लब—इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर, इनर व्हील क्लब कौशांबी और इनर व्हील क्लब गाजियाबाद गोल्फ लिंक—ने संयुक्त रूप से क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जंग छेड़ते हुए राजकीय चिकित्सालय, डूंडाहेड़ा में 60 पात्र क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटलियां वितरित कीं।
तेजस न्यूज संवाददाता
तीन इनर व्हील क्लबों ने मिलकर टीबी रोगियों को दिया सहारा
गाजियाबाद। रेडक्रॉस गाजियाबाद के आह्वान पर शहर के तीन इनर व्हील क्लब—इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर, इनर व्हील क्लब कौशांबी और इनर व्हील क्लब गाजियाबाद गोल्फ लिंक—ने संयुक्त रूप से क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जंग छेड़ते हुए राजकीय चिकित्सालय, डूंडाहेड़ा में 60 पात्र क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटलियां वितरित कीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया श्रीपाल रहीं। उन्होंने अपने संवेदनशील उद्बोधन में मरीजों और परिजनों को पौष्टिक भोजन, दवा सेवन की प्रक्रिया और सावधानियों के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। उनके प्रेरक संबोधन ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता, इनर व्हील से सुनीता अग्रवाल, सुषमा गुप्ता और तान्या गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि प्रिया श्रीपाल, थाना प्रभारी सुनीता मलिक, महिला निरीक्षक तृप्ति गंगवार और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल आनंद को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित करने से हुआ।

इनर व्हील की ओर से अलका अग्रवाल ने रोगियों को समझाया कि छह माह तक उन्हें पौष्टिक आहार और दवाओं का नियमित सेवन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों क्लबों का यह संयुक्त प्रयास इनर व्हील सेवा के इतिहास में एक यादगार दिन के रूप में दर्ज होगा।
कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. श्वेता राजपूत, डॉ. शीतल मलिक, डॉ. बिना श्रीवास्तव, रुचि गर्ग, मीनाक्षी गर्ग सहित रेडक्रॉस से मनोज अग्रवाल और विपिन अग्रवाल की अहम भूमिका रही। चिकित्सालय के विभागीय सहायक रविंद्र का सहयोग भी सराहनीय रहा।