गाजियाबाद पुलिस कर्मियों को मिला आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण
पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस बल को सशक्त एवं उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी, प्रियाश्री पाल द्वारा किया गया।
तेजस न्यूज संवाददाता
गाजियाबाद पुलिस कर्मियों को मिला आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण

गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस बल को सशक्त एवं उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी, प्रियाश्री पाल द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों सहित कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन (28 अगस्त) महिला पुलिसकर्मियों तथा दूसरे दिन (29 अगस्त) पुरुष पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।

दूसरे दिन के सत्र में सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर भाष्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात तृतीय अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह, विभिन्न थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं स्वाट टीम शामिल रही।
कार्यक्रम में कवच टैक्टिकल कॉम्बैट सिस्टम इंडिया के संस्थापक/मुख्य प्रशिक्षक वरुण रावत, सह-संस्थापक/लीड इंस्ट्रक्टर दिव्या पंवार एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को आधुनिक आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं। इनमें सिंगल हैंड ग्रैब, डबल हैंड ग्रैब, चोक डिफेंस, हेयर पुल डिफेंस, बैक बेयर हग डिफेंस, नाइफ अटैक डिफेंस व मल्टीपल अटैकर्स से निपटने की तकनीकें प्रमुख रहीं।

कवच संस्था पिछले 10 वर्षों से भारतीय सेना इकाइयों, कमांडो प्रशिक्षण केंद्रों, सीआईएसएफ, उत्तराखंड व हरियाणा पुलिस आदि को प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है।
समापन अवसर पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने मुख्य प्रशिक्षक वरुण रावत को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस बल का आत्मविश्वास और दक्षता बढ़ेगी। प्रतिभागियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आत्मरक्षा के नए कौशल मिले हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।