बड़ागांव जैन मंदिर में खुला फिजियोथेरेपी योगा सेंटर
बड़ागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में रविवार को आचार्य ज्ञानसागर फिजियोथेरेपी योगा सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति की कार्यकारिणी कमेटी द्वारा पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया गया।
बड़ागांव जैन मंदिर में खुला फिजियोथेरेपी योगा सेंटर
- असाध्य रोगों के उपचार की मिलेगी आधुनिक सुविधा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में रविवार को आचार्य ज्ञानसागर फिजियोथेरेपी योगा सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति की कार्यकारिणी कमेटी द्वारा पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर तैनात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. उदित शर्मा ने मरीजों को उपचार की जानकारी दी और बताया कि सेंटर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, साइटिका, स्पॉन्डिलाइसिस, अर्थराइटिस, लकवा, स्लिप डिस्क जैसे असाध्य और गंभीर रोगों का आधुनिक तरीकों से इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर सुभाष जैन, प्रांसु जैन, आशीष जैन सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।