100 डेज़ टीबी अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में विशेष कैंप का आयोजन

बिनौली ब्लॉक के कैड़वा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में 100 डेज टीबी अभियान के तहत विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से छाती की जांच कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की। साथ ही उपस्थित लोगों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

100 डेज़ टीबी अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में विशेष कैंप का आयोजन

100 डेज़ टीबी अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में विशेष कैंप का आयोजन
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बिनौली ब्लॉक के कैड़वा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में 100 डेज टीबी अभियान के तहत विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से छाती की जांच कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की। साथ ही उपस्थित लोगों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि 100 डेज टीबी अभियान का उद्देश्य समाज के संवेदनशील और वंचित वर्गों तक टीबी जांच एवं उपचार सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम, आश्रय गृह और उच्च जोखिम वाले समूहों में नियमित स्क्रीनिंग से रोगियों की समय रहते पहचान संभव हो रही है, जिससे टीबी मुक्त समाज की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना या रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी की समय पर पहचान ही बेहतर और सफल उपचार की कुंजी है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीपीएम अनुज पूनिया, एसटीएलएस आशीष मलिक, एसटीएस महेंद्र सिंह और एक्स-रे टेक्नीशियन लक्ष्मण सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।