बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट में भव्य यज्ञशाला का शिलान्यास
चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट, बड़ौत में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भव्य यज्ञशाला का शिलान्यास किया। यह आयोजन आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष और महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट में भव्य यज्ञशाला का शिलान्यास
– शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के संगम का बनेगा केंद्र
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट, बड़ौत में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भव्य यज्ञशाला का शिलान्यास किया। यह आयोजन आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष और महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है, जो वातावरण की शुद्धि और युवाओं में संस्कार व राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करेगा। उन्होंने बताया कि यूनेस्को ने भी वेदों को दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथों के रूप में मान्यता दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ समाज और संस्कारित युवा पीढ़ी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से नियमित यज्ञ करने का आह्वान किया। संयोजक डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि समारोह में सात राज्यों से आए आर्य समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी सुशील राणा, कोषाध्यक्ष कपिल आर्य, मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि यह यज्ञशाला शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगी।
