सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. तीरथ लाल ने खेकड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों की स्थिति और औषधियों की उपलब्धता की बारीकी से जांच की।

सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर भी रहे मौजूद, औषधियों की उपलब्धता पर दिया जोर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. तीरथ लाल ने खेकड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों की स्थिति और औषधियों की उपलब्धता की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ ने सबसे पहले लाइन में लगे मरीजों से बातचीत की और उनसे उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता तथा डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।सीएमओ ने ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों को सभी मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार रखने की हिदायत दी। इसके बाद कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की और साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण कर आपातकालीन औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को समय पर उपचार प्रदान करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर, डॉ. आशीष, डॉ. प्रियंका, डॉ. रूपल अग्रवाल, बीपीएम रुपेंद्र, डीईओ सचिन, फार्मासिस्ट पवेंद्र, विपिन समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।