शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

छठव्रतियों को पानी, प्रकाश और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करें प्राधिकरणःमुन्ना कुमार

शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश, जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के सभी छठव्रतियों के लिए पानी, प्रकाश, स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। यह बातें अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा कही गई।

अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का अत्यंत पवित्र, महान और लोक आस्था का महापर्व है। विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लाखों लोग पूरी श्रद्धा, निष्ठा और पवित्रता के साथ यह पर्व मनाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाबों और कृत्रिम छठ घाटों पर एकत्रित होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। जिला प्रशासन का दायित्व है कि सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। 13 नवंबर को नहाय-खाय के सथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ हो जाएगा। 14 नवंबर को खरना और लोहंडा की पूजा होगी। खरना के साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा। 15 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। 16 नवंबर को प्रात कालीन अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न हो जाएगा।