रावण वध प्रसंग पर गूंजा “जय श्रीराम”, भक्तिभाव में डूबा मंदिर परिसर

खेकड़ा कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंगलवार को रावण वध का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।

रावण वध प्रसंग पर गूंजा “जय श्रीराम”, भक्तिभाव में डूबा मंदिर परिसर

रावण वध प्रसंग पर गूंजा “जय श्रीराम”, भक्तिभाव में डूबा मंदिर परिसर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंगलवार को रावण वध का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
वृंदावन से आए कथावाचक गिरधारी लाल शास्त्री ने भगवान श्रीराम के जीवन का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि माता सीता का हरण करने वाले रावण के विरुद्ध श्रीराम की सेना ने युद्ध किया। अंततः स्वयं रावण युद्धभूमि में उतरा, जहां भगवान श्रीराम ने उसकी नाभि में बाण मारकर उसका संहार किया। जैसे ही रावण वध का प्रसंग आया, श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ “जय श्रीराम” के जयकारे लगाए। पूरा प्रांगण “श्रीराम जय राम जय जय राम” की धुन पर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित रामेश्वर के साथ मुकेश गुप्ता ‘बाबूजी’, संजय सिंघल, राजकुमार बंसल, रामेश्वर शर्मा, बाबूलाल पालीवाल, मनोज बंसल, अमित गुप्ता, चिराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार मौजूद रहे।