काठा में गणपति पंडाल में मनमोहक नृत्य-नाटिका ने बांधा समां

काठा गांव में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थापित गणपति पंडाल में बीती शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें मनमोहक नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक संगीतमय भजनों की गूंज और “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारों से पंडाल परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

काठा में गणपति पंडाल में मनमोहक नृत्य-नाटिका ने बांधा समां

काठा में गणपति पंडाल में मनमोहक नृत्य-नाटिका ने बांधा समां
– संगीतमय भजनों की धूम, देर रात तक गूंजते रहे गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
काठा गांव में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थापित गणपति पंडाल में बीती शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें मनमोहक नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक संगीतमय भजनों की गूंज और “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारों से पंडाल परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इस अवसर पर कलाकारों ने कृष्ण-राधा और शिव-पार्वती की वेशभूषा धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संगीतमय भजनों और धार्मिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणपति पंडाल का आकर्षण केवल काठा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नंगला, मवीकलां, पाली सहित आसपास के गांवों के भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अवनीश आर्य, निखिल, टीटू, आकाश, वासु, उत्सव, राजीव चौधरी, रवि, हिमांशु सहित अन्य सेवादारों का विशेष योगदान रहा।