डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बड़ागांव के जैन मंदिरों के किए दर्शन

रेलवे डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने सोमवार को दिल्ली शामली रेल मार्ग के निरीक्षण के दौरान खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर अपनी स्पेशल ट्रेन को रोककर बड़ागांव के जैन मंदिरों के दर्शन किए। त्रिलोकतीर्थ मंदिर की भव्यता और अलौकिक छटा देखकर वे खासे प्रभावित हुए और इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ आकर आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।

डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बड़ागांव के जैन मंदिरों के किए दर्शन

डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बड़ागांव के जैन मंदिरों के किए दर्शन
- त्रिलोकतीर्थ की अलौकिक छटा देख हुए मंत्रमुग्ध, खेकड़ा स्टेशन पर रोकी स्पेशल ट्रेन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रेलवे डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने सोमवार को दिल्ली शामली रेल मार्ग के निरीक्षण के दौरान खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर अपनी स्पेशल ट्रेन को रोककर बड़ागांव के जैन मंदिरों के दर्शन किए। त्रिलोकतीर्थ मंदिर की भव्यता और अलौकिक छटा देखकर वे खासे प्रभावित हुए और इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ आकर आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम त्रिपाठी ने खेकड़ा, बड़ौत और शामली रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया। खेकड़ा स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी स्पेशल ट्रेन को वहीं खड़ा कराया और सड़क मार्ग से धर्मनगरी बड़ागांव के लिए रवाना हुए। बड़ागांव पहुंचकर उन्होंने प्राचीन जैन मंदिर, साधुवृति आश्रम मंदिर और भव्य त्रिलोकतीर्थ मंदिर के दर्शन किए। त्रिलोकतीर्थ की अलौकिक भव्यता को देखकर उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था के साथ-साथ वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। दर्शन के दौरान मंदिर समिति के सुभाष जैन, त्रिलोक जैन, संजीव जैन, रेलवे स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार, प्रांशु जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय जैन समाज में उत्साह देखने को मिला।