नवरात्रि आयोजन में उत्कृष्ट सेवा पर मां मनसा देवी सेवा दल का भव्य सम्मान
बड़ागांव स्थित प्राचीन मनोकामना सिद्ध मां मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवरात्रि महापर्व के दौरान उल्लेखनीय सेवा देने वाले मां मनसा देवी सेवा दल के सदस्यों को सम्मानित कर गौरवान्वित किया गया।
नवरात्रि आयोजन में उत्कृष्ट सेवा पर मां मनसा देवी सेवा दल का भव्य सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित प्राचीन मनोकामना सिद्ध मां मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवरात्रि महापर्व के दौरान उल्लेखनीय सेवा देने वाले मां मनसा देवी सेवा दल के सदस्यों को सम्मानित कर गौरवान्वित किया गया।
क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहे इस सिद्धपीठ मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों तक विविध धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन आयोजनों को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में सेवा दल के युवा कार्यकर्ताओं ने अनुकरणीय समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना का परिचय दिया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवा दल की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर उनकी जिम्मेदारी, तत्परता और व्यवस्थापन क्षमता ने पूरे आयोजन को गरिमामय और सफल बनाया। यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।