एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने पंकज नैन को बनाया बागपत का जिला प्रतिनिधि

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बसी निवासी युवा समाजसेवी पंकज नैन को अपना जिला बागपत का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पंकज नैन की इस नियुक्ति के बाद बसी गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने पंकज नैन को बनाया बागपत का जिला प्रतिनिधि

एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने पंकज नैन को बनाया बागपत का जिला प्रतिनिधि
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बसी निवासी युवा समाजसेवी पंकज नैन को अपना जिला बागपत का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पंकज नैन की इस नियुक्ति के बाद बसी गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने पंकज नैन को यह दायित्व सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र के आमजन की समस्याओं को सुनें और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पंकज नैन की इस नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिल रही है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल पंकज नैन के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।