कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की पंडोखर पीठ के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज से मुलाकात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना के नेतृत्व में आयोजित की गई

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की पंडोखर पीठ के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 104 स्थित हाजीपुर गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंडोखर पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव श्री गुरु शरण महाराज से मुलाकात की। यह मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना ने बताया कि पंडोखर बालाजी सरकार और पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में हमारी प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। सभी भाई-बंधुओं, मित्रों और साथियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और जीवन में अपार सफलता प्रदान करें। सभी का भविष्य उज्ज्वल हो और हर परिवार में प्रेम, शांति और खुशियों का वास हो। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूनम पंडित, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, रणवीर भाटी, यशपाल अवाना, मास्टर राजवीर सिंह, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जावेद खान, कार्तिक अवाना और प्रीत अवाना समेत कई लोग मौजूद रहे।