भाजपा नेता को गाली देते हुए वीडियो वायरल

क्षेत्र के घिटोरा गांव के भाजपा कार्यकर्ता करतार सिंह ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ गाली-गलौज कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता को गाली देते हुए वीडियो वायरल

भाजपा नेता को गाली देते हुए वीडियो वायरल
- कोतवाली पहुंचा मामला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के घिटोरा गांव के भाजपा कार्यकर्ता करतार सिंह ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ गाली-गलौज कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।
करतार सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने उनके राजनीतिक विरोधियों से मिलकर उनके साथ अभद्रता की और गंदी-गंदी गालियां देते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद वह वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। करतार सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण राजनीतिक विरोधी उनकी साख को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।