जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर हमला, महिला घायल

खेकड़ा कस्बे में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की देर शाम जेठ ने छोटे भाई

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर हमला, महिला घायल

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर हमला, महिला घायल
– घरेलू विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की देर शाम जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से आपसी तनाव चल रहा था। शुक्रवार को घरेलू बातों को लेकर दोनों की पत्नियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने डंडे से छोटे भाई की पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपी जेठ की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।