नेपाल में पहलवान पूनम नैन ने जीता स्वर्ण पदक

खेकड़ा कस्बे के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम ने नेपाल में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को अखाडे में विजेता पहलवान को स्वागत किया गया।

नेपाल में पहलवान पूनम नैन ने जीता स्वर्ण पदक

नेपाल में पहलवान पूनम नैन ने जीता स्वर्ण पदक
- साउथ एशियन कॉम्बैट चैम्पियनशिप में जीता पदक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम ने नेपाल में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को अखाडे में विजेता पहलवान को स्वागत किया गया।
नेपाल के भैरहवा स्थित महेंद्र सभागृह में 17 से 18 जनवरी तक आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैम्पियनशिप में खेकड़ा के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम नैन सरूरपुर ने भी प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से खेलते हुए पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पूनम ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए सभी मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच पूनम ने अपने जुझारूपन, तकनीक और आत्मविश्वास से निर्णायकों व दर्शकों को प्रभावित किया। स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों एवं परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने पूनम की इस उपलब्धि को जिले व देश के लिए गौरव का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंगलवार को दादा महारम अखाडे में पूनम नैन का शानदार स्वागत किेया गया। खलीफा बिन्दू पहलवान, लाला पहलवान, बोबी कोच, कपिल पहलवान, हैप्पी, गोलू, दीपू, बादल आदि शामिल रहे।