वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खेकड़ा कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन जोश और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई स्पर्धाओं में स्थान हासिल किए।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन जोश और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई स्पर्धाओं में स्थान हासिल किए।
200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में नितिन ने पहला, अभिजीत ने दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में दीपा प्रथम, कशिश द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में तनुज कुमार ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नितिन दूसरे और विक्की तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में सागर ने पहला, अभिजीत ने दूसरा और शाहरुख ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में अभिजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। चरण द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लंबी कूद बालिका वर्ग में कशिश प्रथम, अनुष्का द्वितीय और दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त ऊंची कूद बालिका वर्ग में अनुष्का ने पहला, कशिश ने दूसरा और दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।