ट्रेन की झपट से घायल नीलगाय के बच्चे को दिया उपचार

खेकड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह सुन्हैड़ा अंडरपास के निकट ट्रेन की झपट से एक नीलगाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गौसेवक टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया।

ट्रेन की झपट से घायल नीलगाय के बच्चे को दिया उपचार

ट्रेन की झपट से घायल नीलगाय के बच्चे को दिया उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में रविवार सुबह सुन्हैड़ा अंडरपास के निकट ट्रेन की झपट से एक नीलगाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गौसेवक टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया।
रविवार सुबह करीब दस बजे एक मालगाड़ी के गुजरने के दौरान नीलगाय का बच्चा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसके पिछले पैर में गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत गौसेवक मोनू यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोनू यादव अपनी टीम के सदस्यों रोहित यादव, गौरव यादव आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घायल नीलगाय के बच्चे को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर मरहम पट्टी और दवाओं से प्राथमिक उपचार दिया। मोनू यादव ने बताया कि घायल नीलगाय के बच्चे की स्थिति अभी स्थिर है और उसके आगे के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और घायल जानवरों की सूचना तुरंत गौसेवकों या वन विभाग को दें।