खेकड़ा में ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां पूरी: नौ अक्टूबर से सजेगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंच

खेकड़ा कस्बे के प्रसिद्ध गांधी प्याऊ स्थल पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला के मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को लीला स्थल पर आकर्षक और भव्य मंच बनाकर तैयार कर दिया गया। नौ अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला को लेकर कस्बावासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

खेकड़ा में ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां पूरी: नौ अक्टूबर से सजेगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंच

खेकड़ा में ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां पूरी: नौ अक्टूबर से सजेगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंच
- गांधी प्याऊ पर बनकर तैयार हुआ भव्य मंच, रात्रि 9 बजे से शुरू होगा मंचन
- महिलाओं और बच्चों के बैठने के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के प्रसिद्ध गांधी प्याऊ स्थल पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला के मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को लीला स्थल पर आकर्षक और भव्य मंच बनाकर तैयार कर दिया गया। नौ अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला को लेकर कस्बावासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। मंचन को जीवंत और प्रभावशाली बनाने के लिए स्थानीय कलाकार शनिदेव मंदिर परिसर में गुरु तरुण गुप्ता एवं नेतराम रूहेला के सानिध्य में कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं। कलाकारों को अभिनय, संवाद अदायगी और मंच विद्या की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। लीला प्रधान ने बताया कि दर्शकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए बैठने की अलग से उत्तम व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा।