अपना घर आश्रम में फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएसन ने किया माता की चौकी का आयोजन

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया

अपना घर आश्रम में फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएसन ने किया माता की चौकी का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने माता की चौकी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, जीडी गोयंका स्कूल के चेयरमैन राजन ठुकराल, अनिल, धर्मेंद्र चौहान और पवन सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक चंद्र मोहन नेगी और पंजाबी समाज के भजन सम्राट अतुल मल्होत्रा ने माता रानी के भजनों से शहर भक्तिमय हो गया।

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सेवा और सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाना है। नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर अपना घर आश्रम के प्रभुजनों के साथ समय बिताना और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना संस्था के लिए गर्व और संतोष का विषय है। इस प्रकार के आयोजन समाज के संवेदनशीलता, सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्यों के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।