प्रताप विहार में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
तेजस न्यूज़ संवाददाता

प्रताप विहार में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 के जी ब्लॉक सिंगल स्टोरी स्थित पार्क नंबर-3 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। सेवा से सेवानिवृत्त सुंदरलाल भाटी के निवेदन पर क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

चित्रकूट धाम से पधारे धर्मदूत पंडित अभिषेक शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा का आयोजन करने वाली पूरी टीम चित्रकूट धाम से आई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया।
