लोक कला साहित्य संस्कृति के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

खेकड़ा कस्बे के जैन इंटर कॉलेज प्रांगण में लोक कला साहित्य संस्कृति के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्रभर के प्रख्यात कवियों ने अपनी प्रभावशाली और मनमोहक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोक कला साहित्य संस्कृति के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

लोक कला साहित्य संस्कृति के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन इंटर कॉलेज प्रांगण में लोक कला साहित्य संस्कृति के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्रभर के प्रख्यात कवियों ने अपनी प्रभावशाली और मनमोहक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों को तिलक और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कवियों ने वीर रस, श्रृंगार रस और साहित्यिक शैली की कविताओं का पाठ कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता नगीन द्विवेदी ने की, जबकि संचालन गजेंद्र गजानन ने कुशलता से संभाला। इस अवसर पर जिन कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, उनमें पीतम सिंह प्रीतम, पारुल चौधरी, विद्यासागर मौर्य, डॉ. बबीता खोखर, रविंद्र सिरोही, वर्षा शर्मा, पूनम नैन मलिक, राजेश राज, भावना तोमर, योगेंद्र सुंदरियाल, महेंद्र चतुर्वेदी, रामचरण साथी, सुमित शर्मा और हर्ष शर्मा एडवोकेट प्रमुख रूप से शामिल रहे। श्रोताओं ने कवियों की रचनाओं की जमकर सराहना की। आयोजन का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और कला के संवर्धन को प्रोत्साहित करना रहा, जिसे कवियों और श्रोताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सार्थक बना दिया। कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक शरद कुमार जैन, मनोज जैन समेत पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल रहे।