नगरपालिका ने आवारा पशुओं पर कसा शिकंजा, कई पकड़े गए, भेजे गए अस्थाई गौशाला

खेकड़ा नगर में शुक्रवार को आवारा पशुओं को लेकर नगरपालिका ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर घूम रहे कई पशुओं को पकड़कर अस्थाई गौशाला में भेजा गया। अचानक चले इस अभियान से कस्बे में हड़कंप मच गया।

नगरपालिका ने आवारा पशुओं पर कसा शिकंजा, कई पकड़े गए, भेजे गए अस्थाई गौशाला

नगरपालिका ने आवारा पशुओं पर कसा शिकंजा, कई पकड़े गए, भेजे गए अस्थाई गौशाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नगर में शुक्रवार को आवारा पशुओं को लेकर नगरपालिका ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर घूम रहे कई पशुओं को पकड़कर अस्थाई गौशाला में भेजा गया। अचानक चले इस अभियान से कस्बे में हड़कंप मच गया।
नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि राजमार्ग और मुख्य बाजारों में आवारा पशुओं की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है और सड़क हादसों की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। आए दिन पैदल राहगीर और वाहन चालक इनसे परेशान रहते हैं। नगरपालिका के ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगर अभियान लगातार चलता रहा तो सड़कों पर व्यवस्था सुधरेगी और हादसों में कमी आएगी।