जनगणना के आंकड़ों में न हो चूक, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनगणना कार्य को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनगणना के निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी जुटाने, सवालों के सही जवाब दर्ज करने और आंकड़ों को ऑनलाइन पोर्टल पर भरने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को गंभीरता और पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया।
जनगणना के आंकड़ों में न हो चूक, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनगणना कार्य को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनगणना के निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी जुटाने, सवालों के सही जवाब दर्ज करने और आंकड़ों को ऑनलाइन पोर्टल पर भरने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को गंभीरता और पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सुरभि शर्मा के संबोधन से हुआ। उन्होंने जनगणना के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूचनाएं एकत्र करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें दर्ज होने वाला प्रत्येक आंकड़ा महत्वपूर्ण होता है, इसलिए जानकारी जुटाने से लेकर उसे ऑनलाइन दर्ज करने तक पूरी सावधानी बरतनी जरूरी है। आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। प्रशिक्षण देते हुए तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव ने शिक्षकों से जनगणना कार्य को पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को लोगों से निर्धारित सवाल पूछने, प्राप्त जानकारियों का सही मिलान करने और उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।