विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप

बागपत जनपद के धनोरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार रात 38 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप
- धनोरा सिल्वर नगर में वारदात, आरोपी फरार
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद के धनोरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार रात 38 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान सुमन कश्यप के रूप में हुई है। उसके भाई प्रमोद कश्यप, निवासी गांव भैंसवाल (जनपद शामली), ने बताया कि सुमन की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व धनोरा सिल्वर नगर निवासी युवक से हुई थी। दंपति के दो बेटे मुदित और सफे हैं। परिजनों के अनुसार, सुमन का पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। घरेलू कलह से परेशान होकर वह करीब चार माह पहले अपने दोनों बेटों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। लगभग एक माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और भविष्य में विवाद न होने का आश्वासन देकर उसे वापस ससुराल ले गए थे। आरोप है कि बुधवार रात ससुराल पक्ष ने सुमन के साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।