खेकड़ा के दो युवा चमके राष्ट्रीय मंच पर, नितिन धामा और हर्ष शर्मा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन

खेकड़ा नगर के दो होनहार युवाओं ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। नगर के युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटर नितिन धामा और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हर्ष शर्मा एडवोकेट का चयन देश की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026” कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के चुनिंदा डिजिटल क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया है।

- देशभर के चुनिंदा डिजिटल क्रिएटर्स में मिली जगह, क्षेत्र में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा नगर के दो होनहार युवाओं ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। नगर के युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटर नितिन धामा और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हर्ष शर्मा एडवोकेट का चयन देश की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026” कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के चुनिंदा डिजिटल क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया है।
पट्टी गिरधरपुर निवासी नितिन धामा, वीरेंद्र सिंह धामा के पुत्र हैं और सोशल मीडिया पर अपने मिनी व्लॉग व रचनात्मक कंटेंट के जरिए युवाओं के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके वीडियो को दर्शकों द्वारा लगातार सराहा जाता रहा है। वहीं पट्टी रामपुर स्थित शाह गार्डन कॉलोनी निवासी हर्ष शर्मा एडवोकेट, मुकेश शर्मा के पुत्र हैं। वे सोशल मीडिया के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हर्ष शर्मा एक समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी होने के साथ खेकड़ा नगर पालिका के नामित सभासद के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनहित, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक संदेशों से जुड़े उनके कंटेंट को लोग काफी पसंद करते हैं। दिल्ली में आयोजित होने वाले फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 कार्यक्रम में देशभर के प्रतिभाशाली कंटेंट क्रिएटर्स का चयन किया गया है। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर खेकड़ा के दो युवाओं का चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। दोनों युवाओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार समर्थन देने वाले दर्शकों एवं शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और भविष्य में वे बेहतर एवं सकारात्मक कंटेंट के माध्यम से अपने क्षेत्र और जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।