बडागांव से जुड़ा है यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल का ननिहाल, गांव में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली होनहार छात्रा नेहा पांचाल का ननिहाल खेकड़ा ब्लॉक के बडागांव गांव में स्थित है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से बडागांव सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
बडागांव से जुड़ा है यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल का ननिहाल, गांव में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली होनहार छात्रा नेहा पांचाल का ननिहाल खेकड़ा ब्लॉक के बडागांव गांव में स्थित है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से बडागांव सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
बताया जाता है कि नेहा ने अपने बचपन का काफी समय अपने ननिहाल बडागांव में बिताया है। उनके मामा ब्रजेश पांचाल के अनुसार, नेहा शुरू से ही मेधावी और मेहनती रही हैं। उन्होंने जीवन के विभिन्न जिम्मेदारियों के बीच भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। शादी के बाद और एक बच्चे की मां बनने के बावजूद उन्होंने लगातार परिश्रम किया और न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि पूरे प्रदेश में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नेहा की इस सफलता से गांव में उत्साह का माहौल है। ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि पर बडागांव गौरवान्वित है और जल्द ही गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर नेहा पांचाल को सम्मानित किया जाएगा।