खेकड़ा के साहित्यकार तेजपालसिंह धामा को हैदराबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान
खेकड़ा निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार तेजपालसिंह धामा को हैदराबाद में भव्य सम्मान से नवाजा गया। एमएनसी कंपनी फ्लाई गार्ड के परिसर में वीरांगना नीरा आर्य के जीवन पर संगोष्ठी के दौरान शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। नीरा आर्य पर बनेगी फिल्म, हैदराबाद में लगेगी प्रतिमा
खेकड़ा के साहित्यकार तेजपालसिंह धामा को हैदराबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार तेजपालसिंह धामा को हैदराबाद में भव्य सम्मान से नवाजा गया। एमएनसी कंपनी फ्लाई गार्ड के परिसर में वीरांगना नीरा आर्य के जीवन पर संगोष्ठी के दौरान शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
नीरा आर्य पर बनेगी फिल्म, हैदराबाद में लगेगी प्रतिमा
सम्मान समारोह में फिल्म निर्देशक अजय कुमार पुलिपति ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज़ाद हिंद फौज की वीरांगना नीरा आर्य की 'फूल बेचती हुई' भव्य प्रतिमा जल्द ही हैदराबाद के ऐतिहासिक फलकनुमा क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। नीरा आर्य ने जीवन के कई वर्ष हैदराबाद में बिताए थे और आगामी फिल्म में उन्हीं क्षणों को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा।
फिल्म के निर्माता, अमेरिका निवासी किरण दासरी ने तेलंगाना प्रशासन से इस संबंध में पत्राचार शुरू कर दिया है। उन्होंने लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम से नीरा आर्य से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज भी खोज निकाले हैं, जो फिल्म को ऐतिहासिक प्रमाणिकता देंगे।
साई मंदिर में रखे अस्थिकलश को मिलेगा सम्मान
1998 से हैदराबाद के साई मंदिर में सुरक्षित रखे गए वीरांगना नीरा आर्य के अस्थिकलश को भी अब सार्वजनिक दर्शन के लिए उनकी प्रस्तावित प्रतिमा के समीप स्थापित किया जाएगा।
'काला पानी' में भी मिले नीरा आर्य को स्थान
संगोष्ठी में पूर्व आईएएस अधिकारी फैजी हाशमी ने भावुक होते हुए कहा कि अंडमान-निकोबार में पदस्थ रहते हुए वे काला पानी संग्रहालय में नीरा आर्य को उचित स्थान नहीं दिला पाए, इसका उन्हें खेद है। उन्होंने संकल्प लिया कि अब प्रमाणों के साथ सरकार को पत्र लिखकर काला पानी की दीवार पर नीरा आर्य का चित्र लगवाने की मांग करेंगे।
कौन थीं नीरा आर्य?
नीरा आर्य आज़ाद हिंद फौज की वीर सेनानी और भारत की प्रथम महिला जासूस थीं। उनकी प्रतिमाएं मुरादाबाद, कोलकाता, उदयपुर के नवलखा महल और खेकड़ा में पहले से स्थापित हैं। हैदराबाद में प्रतिमा लगने के बाद यह पांचवां शहर होगा जहां उनकी स्मृति को सम्मान मिलेगा।साहित्यकार तेजपालसिंह धामा के सम्मान से खेकड़ा क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
[7:27 pm, 24/6/2026] Tejas Chauhan GZB Patrika: Ok