अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग समेत चार को कुचला, हड़कंप

खेकड़ा कस्बे में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार चालक ने सड़क किनारे गुजर रहे चार लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। भीड़ ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग समेत चार को कुचला, हड़कंप

अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग समेत चार को कुचला, हड़कंप
- आरोपी कार छोड़कर फरार, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार चालक ने सड़क किनारे गुजर रहे चार लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। भीड़ ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना कस्बे के अहिरान मोहल्ला स्थित पुराने थाने के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से गुजर रहे लोगों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर भगदड़ मच गई और लोग सहम उठे। हादसे में 65 वर्षीय सूरजपाल को छाती में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं 10 वर्षीय बालक विशांत का हाथ टूट गया। इसी तरह राकेश कश्यप और सचिन शर्मा के पैरों में गंभीर चोट आई है। चारों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और कार को कब्जे में ले लिया। थाना पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।