कंपोजिट स्कूल नंबर दो में विशेषज्ञों ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं

खेकड़ा कस्बे के कंपोजिट स्कूल यूपीएस नंबर दो में गुरुवार को स्कूल सेफ्टी ऑडिट किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और संभावित जोखिम वाले स्थानों की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों को आग लगने और अन्य आपदाओं की स्थिति में सुरक्षित बचाव के जरूरी उपाय भी बताए गए।

कंपोजिट स्कूल नंबर दो में विशेषज्ञों ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं

कंपोजिट स्कूल नंबर दो में विशेषज्ञों ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
- हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ स्कूल सेफ्टी ऑडिट, विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के बताए उपाय
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के कंपोजिट स्कूल यूपीएस नंबर दो में गुरुवार को स्कूल सेफ्टी ऑडिट किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और संभावित जोखिम वाले स्थानों की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों को आग लगने और अन्य आपदाओं की स्थिति में सुरक्षित बचाव के जरूरी उपाय भी बताए गए।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेशभर के सरकारी प्राथमिक, कंपोजिट, हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और इंटर कॉलेजों में स्कूल सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है। इसी क्रम में विशेषज्ञों की टीम ने विद्यालय भवन, परिसर और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि आग या आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बरतते हुए सुरक्षित स्थान की ओर जाना चाहिए। साथ ही प्राथमिक बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालने, बचाव कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और जरूरी सावधानियां बरतने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। टीम ने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच और विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने से आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऑडिट टीम में जिला परियोजना प्रबंधक आशुतोष अग्रवाल, आपदा विशेषज्ञ विनीत कुमार, फायर सेफ्टी विशेषज्ञ बादल और सिविल इंजीनियर विशाल कुमार शामिल रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना रानी, शिक्षिका स्वाति सक्सैना, अंजु रानी, सुचित्रा, पिंकी, सुनीता तथा शिक्षक अतुल आत्रेय, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।