स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत काठा में लगा शिविर

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खेकड़ा ब्लॉक के काठा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार को महिला व बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे, जिनकी स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत काठा में लगा शिविर

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत काठा में लगा शिविर
- अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खेकड़ा ब्लॉक के काठा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार को महिला व बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे, जिनकी स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
शिविर का नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, डीईआईसी मैनेजर डॉ. अनुज गेरा और डीसीपीएम नौशाद ने औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य टीम ने न केवल जांच और दवाइयां उपलब्ध कराईं, बल्कि महिलाओं व बच्चों को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी। अधिकारियों ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि परिवार मजबूत और स्वस्थ बन सकें। स्वास्थ्य टीम में डॉ. दीपक धामा, डॉ. दीप्ति चौधरी, सीएचओ रेमन, नर्सिंग ऑफिसर संदीप संधु और फिजियोथेरेपिस्ट पंकज जोशी सहित आशा, आंगनबाडी आदि अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।