पदक से चूके खेकड़ा के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव

खेकड़ा के लाल भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर कस्बे और जिले का नाम रोशन किया। गुरुवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में सचिन ने 86.27 मीटर भाला फेंकते हुए चौथा स्थान हासिल किया। वे कांस्य पदक से सिर्फ 0.40 मीटर के मामूली अंतर से चूक गए।

- मामूली अंतर से चौथे स्थान पर, नीरज और अरशद नदीम को छोड़ा पीछे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा के लाल भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर कस्बे और जिले का नाम रोशन किया। गुरुवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में सचिन ने 86.27 मीटर भाला फेंकते हुए चौथा स्थान हासिल किया। वे कांस्य पदक से सिर्फ 0.40 मीटर के मामूली अंतर से चूक गए।
सचिन यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन से भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलंपिक मेडलिस्ट अरशद नदीम को पीछे छोड़ दिया। नीरज को 8वां और अरशद को 10वां स्थान मिला। सचिन की कामयाबी पर खेकड़ा और आसपास के लोगों में गर्व का माहौल है। हालांकि कांस्य पदक न मिलने का मलाल जरूर है, लेकिन टॉप फाइव में पहुंचना और दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि सचिन भविष्य में निश्चित रूप से भारत को पदक दिलाएंगे।