बच्चों को तम्बाकू से दूर रहने की दी चेतावनी
खेकड़ा कस्बे के बसी मार्ग स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत आरबीएसके टीम ने बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
बच्चों को तम्बाकू से दूर रहने की दी चेतावनी
- सीएचसी की आरबीएसके टीम ने देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर।
कस्बे के बसी मार्ग स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत आरबीएसके टीम ने बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर के निर्देश पर आरबीएसके टीम ने बच्चों को तम्बाकू और इसके उत्पादों जैसे बीड़ी, सिगरेट, गुटका, खैनी आदि के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह उनके शारीरिक विकास और मानसिक क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। टीम ने बच्चों को तम्बाकू से दूर रहने के लिए स्वस्थ विकल्प अपनाने और अपने दोस्तों तथा परिवार को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की सलाह दी। बच्चों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य टीम के सवालों के जवाब दिए। आरबीएसके टीम की डा. दीप्ति चौधरी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि न केवल बच्चे, बल्कि उनके अभिभावक भी तम्बाकू के खतरों से अवगत हों और युवा पीढ़ी को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। प्रबंधक सोनू यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत और उनके सही मार्गदर्शन के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। टीम में डा. दीपक, फिजियोथेरेपिस्ट पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।