फोर्टिस अस्पताल ने किया स्पाइन के चार मरीजों का सफल ऑपरेशन
72 डिग्री के टेढ़ेपन और अत्यधिक जोखिम वाली परिस्थिति का एडवांस सर्जरी से हुआ इलाज
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में स्पाइन की समस्या से जुड़े चार ऐसे जटिल मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। 16 से 44 साल की आयु के मरीजों का उपचार स्कॉलियॉसिस समेत स्पाइन से संबंधित गंभीर विकारों से लेकर नसों पर अत्यधिक दबाव पड़ने जैसी गंभीर बीमारियों के लिए किया गया। यह जानकारी फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सलाहकार डॉक्टर राजेश सुभाष मिश्रा ने दी।

फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सलाहकार डॉक्टर राजेश सुभाष मिश्रा ने बताया कि पहले दो मामले कुशीनगर के 20 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह और नोएडा की 16 वर्षीय राधिका चंदेला हैं। यह दोनों ही स्कॉलियॉसिस से पीड़ित हैं, जिसमें स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी एक ओर मुड़ जाती है और पीछे से देखने पर अक्सर व्यक्ति अंग्रेसी के सी और एस की तरह दिखाई देता हैं। सिद्धार्थ की रीढ़ की हड्डी में गंभीर रूप से टेढ़ापन और यह 72 डिग्री तक टेढ़ी थी। जबकि राधिका के डॉर्सोलंबर में विकृति थी। जिससे उनकी पीठ के मझोले और निचले हिस्से के मिलने की जगह प्रभावित हो रही थी। इस वजह से उन्हें काफी दर्द होता था। दोनों मरीजों की जनरल एनेस्थीसिया के तहत स्कॉलियॉसिस को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। तीसरा मामला दिल्ली के 44 वर्षीय जतिन त्यागी का था। जिनके गर्दन में रीढ़ की हड्डी के बीच की डिस्क खिसक गई थी। इस वजह से उनकी नसों पर दबाव पड़ रहा था। उनके बाएं हाथ में काफी तेज दर्द हो रहा था। उनका हाथ भी सुन्न हो रहा था। चौथा मामला आगरा के 30 वर्षीय गौतम का था। जिन्हें पीठ के नीचले हिस्से में गंभीर दर्द था। उनके बाएं पैर तक जा रहा था। जिससे सुन्नपन और झनझनाहट की समस्या हो रही थी।