दादा महाराम अखाड़े की पहलवान हेमलता ने जीता सिल्वर मेडल

खेकड़ा कस्बे के दादा महाराम अखाड़े की पहलवान हेमलता ने हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

दादा महाराम अखाड़े की पहलवान हेमलता ने जीता सिल्वर मेडल

दादा महाराम अखाड़े की पहलवान हेमलता ने जीता सिल्वर मेडल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के दादा महाराम अखाड़े की पहलवान हेमलता ने हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
सरूरपुर कलां निवासी दयानंद की पुत्री हेमलता यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और खेकड़ा के दादा महाराम अखाड़े से जुड़ी हैं। मधुबन पुलिस लाइन हरियाणा में हुई प्रतियोगिता में उनकी सफलता पर मंगलवार को अखाड़े में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर खलीफा बिंदू पहलवान, कोच बोबी, भारत केसरी कपिल पहलवान समेत लाला, बादल, हैप्पी, उज्ज्वल, भूरा आदि मौजूद रहे।