खेकड़ा में दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे

खेकड़ा कस्बे में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ मनाया। दिन भर मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजते रहे।

खेकड़ा में दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे

खेकड़ा में दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ मनाया। दिन भर मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजते रहे।
सुबह से शाम तक बाबा काले सिंह मंदिर (मोहल्ला औरंगाबाद), चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर (मोहल्ला रामपुर), मां मंशा देवी मंदिर (बड़ागांव) और बालाजी आश्रम (डुंडाहैड़ा) सहित अन्य मंदिरों में भजन-कीर्तन चलते रहे। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया और श्रद्धालु झूमते हुए मां दुर्गा की जयजयकार करते रहे।