प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने महिला किसानों से किया संवाद

प्रदेश सरकार में खाद्य एवं औषधि विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार सोमवार को खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का भी भ्रमण किया और गन्ने की बेहतर उत्पादन तकनीकों पर चर्चा की।

प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने महिला किसानों से किया संवाद

प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने महिला किसानों से किया संवाद
- गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण, आधुनिक खेती व कृषि योजनाओं पर हुई चर्चा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रदेश सरकार में खाद्य एवं औषधि विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार सोमवार को खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का भी भ्रमण किया और गन्ने की बेहतर उत्पादन तकनीकों पर चर्चा की।
दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे प्रमुख सचिव ने सबसे पहले महिला किसानों से वार्तालाप किया, उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने महिलाओं को रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने कृषक समूहों, पशुपालकों, सहकारिता समूहों, एजेंसियों, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, एफपीओ सदस्यों और कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया। बैठक में डेयरी, कृत्रिम गर्भाधान, पशु चारा, खाद्य प्रसंस्करण, टिकाऊ खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने गन्ना, धान एवं अन्य फसलों के बेहतर दाम सुनिश्चित करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। वहीं पशुपालकों और डेयरी संचालकों ने पशु स्वास्थ्य सेवाओं, चारे की उपलब्धता और विपणन सुविधाओं पर जोर दिया। 
एफपीओ और फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के प्रतिनिधियों ने मूल्य संवर्धन, भंडारण और बाजार तक पहुंच को आसान बनाने पर सुझाव दिए। कृषि वैज्ञानिकों ने टिकाऊ खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल प्रबंधन पर बल दिया। इस मौके पर सीडीओ नीरज श्रीवास्तव, केंद्र प्रभारी लक्ष्मीकांत, डॉ. विकास मलिक सहित कई अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे।