गुरूकुल विद्यापीठ में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष सफाई अभियान
खेकड़ा गुरूकुल विद्यापीठ में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों ने कक्षाओं, गलियारों, खेल मैदान और परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
गुरूकुल विद्यापीठ में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष सफाई अभियान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गुरूकुल विद्यापीठ में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों ने कक्षाओं, गलियारों, खेल मैदान और परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी आवश्यक है। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी अभियान में शामिल रहीं और बच्चों को मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने पेड़-पौधों के आसपास सफाई की और कचरा प्रबंधन के सही तरीके सीखे। इस अभियान से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ी।