बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं वृद्धाश्रम पहुंचीं और वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दिन बिताया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों संग भोजन किया, उपयोगी उपहार वितरित किए और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।

बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं वृद्धाश्रम पहुंचीं और वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दिन बिताया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों संग भोजन किया, उपयोगी उपहार वितरित किए और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।
जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर और नई पीढ़ी के मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभव जीवन की अनमोल पूंजी हैं, इसलिए समाज को चाहिए कि वे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ वृद्धजनों की सेवा करें। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए प्रशासन की ओर से लूडो, कैरमबोर्ड और पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनकी दिनचर्या में उत्साह और आनंद जुड़ सके। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने पौधरोपण कर जीवन का प्रतीक प्रस्तुत किया और सकारात्मक सोच के साथ मानसिक रूप से मजबूत रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें बुजुर्गों की बीपी, शुगर, रक्त जांच समेत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श और दवाएं दीं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें खुशियों का अहसास कराया।