केंद्रीय विद्यालय में परिवहन विभाग ने किया सड़क सुरक्षा पाठशाला का आयोजन

200 से ज्यादा विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

केंद्रीय विद्यालय में परिवहन विभाग ने किया सड़क सुरक्षा पाठशाला का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पाठशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार के साथ जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा का विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों और उनके परिजनों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी समाज में बदलाव के सबसे सशक्त माध्यम हैं। वह अपने परिवार को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। ऐसी कार्यशालाएं बच्चों में अनुशासन और आम लोगों के भीतर जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। इस दौरान विद्यालय के लगभग 200 से ज्यादा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय और यात्री कर अधिकारी केजी संजय समेत कई लोग मौजूद रहे।