विहिप दुर्गा वाहिनी ने निकाली दुर्गा शक्ति यात्रा
खेकड़ा कस्बे में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने दुर्गा शक्ति यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान वीरांगनाओं ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर पद संचलन किया। यात्रा के गुजरने पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविकाओं ने लाठी संचालन का प्रदर्शन भी किया।
विहिप दुर्गा वाहिनी ने निकाली दुर्गा शक्ति यात्रा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने दुर्गा शक्ति यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान वीरांगनाओं ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर पद संचलन किया। यात्रा के गुजरने पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविकाओं ने लाठी संचालन का प्रदर्शन भी किया।
यात्रा के उपरांत विद्या भवन स्कूल प्रांगण में सभा का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत दुर्गा चालीसा पाठ से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेसलर प्रियांशी आर्य उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता काजल ने अपने संबोधन में कहा कि लव जेहाद जैसे सामाजिक दुष्प्रभाव का अंत किया जाएगा और बेटियों को दुर्गा वाहिनी से जुड़कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनने का आह्वान किया। सभा का संचालन विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार ने किया, जबकि अध्यक्षता पारुल ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशा, रेखा, लक्ष्मी, बबीता, बीना, शुभि, परी, खुशी और अक्षिता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।