भाजपा ने किया सेवा के रंग-रंगोली कार्यक्रम का आयोजन
पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने किया कार्यक्रम
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 33 स्थित नोएडा शिल्प हाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के रंग-रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि नोएडा के शिल्प हाट में निर्मित भव्य और मनमोहक रंगोली ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र भावना के रंगों को एक सुंदर रूप प्रदान किया। इस मौके पर रंगोली के साथ छायाचित्र लेकर इस आयोजन को यादगार बनाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, अशोक मिश्रा, महेश अवाना, पंकज झा, राहुल शर्मा, मुक्तानंद प्रधान, मनोज चौहान, एसपी चमोली, पप्पू प्रधान, सुनील शर्मा और लविश यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।