सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई उदा देवी पासी की पुण्यतिथि
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा स्थित महानगर कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

सपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख वीरांगना थीं। वह पासी समुदाय से थीं और लखनऊ क्षेत्र में बेगम हजरत महल के महिला सैन्य दस्ते की सदस्य रहीं। उनका विवाह मक्का पासी से हुआ था, जो अवध के नवाब वाजिद अली शाह की सेना में सैनिक थे। 16 नवंबर 1857 को लखनऊ के सिकंदर बाग पर ब्रिटिश सेना ने हमला किया था। कई सैनिक मारे गए तब उदा देवी ने पेड़ पर चढ़कर अंग्रेज सैनिकों पर सटीक निशाना साधकर 36 ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया। एक गोली उदा देवी को लगी और वह 27 साल की उम्र में शहीद हो गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, पूर्व महासचिव राघवेंद्र दुबे, विधान सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, पूर्व जिला महासचिव विनोद यादव, कृपा शंकर, वीरपाल प्रधान, जितेंद्र कुमार, उत्कर्ष वर्मा और ललित कश्यप समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।